रांची:
27 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए आज से टिकटों की ऑफलाइन ब्रिकी शुरू हो गई है। टिकट की खरीदारी के लिए स्टेडियम में किक्रेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी है।इसी बीच एक युवक और पुलिस के बीच बकझक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने युवक की पिटाई भी की। उसके बाद उसे अपने साथ थाने ले कर चली गई। यह माहौल देखकर आसपास के मौजूद लोग काफी आक्रोश में दिख रहे थे।

रूल ना फॉलो करने के कारण हुई पिटाई
टिकट की खरादारी के लिए स्टेडियम में किक्रेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी है। टिकट को लेकर मारामारी चल रही है। लोग रात से ही लाइन लगाकर टिकट लेने के लिए खड़े हैं। ऐसे में युवक का अचानक ही पुलिस के साथ झड़प शुरू हो गई। थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मौके पर यही मालूम हो पाया कि युवक लाइन से निकलकर रूल ना फॉलो करते हुए टिकट लेना चाह रहा था। पुलिस का कहना है कि युवक साथ ही शांति भंग करने की कोशिश कर रहा था। टिकट के लाइन में लगे बाकी लोगों का कहना है कि विधि व्यवस्था सही नहीं है। युवक की कोई गलती नहीं थी। बिना मतलब ही पुलिस ने उसे लाइन से बाहर कर दिया और उससे उलझ गई। इसके बाद बाकी सभी पुलिसवाले माहौल बिगड़ तो वहां पहुंचे और युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी।

टिकट लेने के लिए मारामारी
आसपास के लोगों का कहना था कि इतनी भीड़ में क्रिकेट प्रेमियों के बीच टिकट लेने के लिए मारामारी चल रही है। ऐसे में अगर थोड़ा बहुत ऊंच-नीच होता भी है तो इस तरह से पुलिस को किसी को पीटने का अधिकार नहीं है। फिलहाल पुलिस युवक को थाने ले कर चली गई है। बताया जा रहा है कि यह युवक भी टिकट लेने के लिए पहुंचा था और काफी देर से लाईन में लगा था। लेकिन जब लाईन इतने घंटे के बाद भी आगे नहीं बढ़ रही थी तो वह नराजा हो गया था। बता दें कि 27 जनवरी को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच होना है। आज से टिकट की बिक्री शुरू हुई है इसलिए लोगों में क्रिकेट को लेकर काफी उत्साह है।