logo

धनबाद : आसानबनी में SAIL प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दर्जनों घायल

dhanbad14.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आसानबनी गांव में जमीन विवाद को लेकर सेल (SAIL) प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया। मामला उस समय बिगड़ गया जब ग्रामीणों ने बिना मुआवजा दिए उनकी जमीन पर कार्य शुरू कराए जाने का विरोध किया। देखते ही देखते स्थिति उग्र हो गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में दर्जनों महिलाएं घायल हो गईं, इसमें एक की हालात खराब बताई जा रही है।वहीं कई पुरुषों को भी चोटें आई हैं।
लाठीचार्ज के दौरान कई ग्रामीणों को हिरासत में भी लिया गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सेल द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कार्य शुरू कराया जा रहा है, जबकि अब तक उन्हें किसी प्रकार का उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे जमीन पर कोई भी कार्य नहीं होने देंगे।
वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया। घायल महिलाओं का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। दूसरी ओर, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पूरे गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, जबकि प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है।


 

Tags - latest jharkhand News jharkhand Updates Latest jharkhand News jbharkhand Updates latest Updates Dhanbad jharkhand News jharkhand Dhanbad News SAIL workers and Villagers fight Latest Jharkhand news Jharkhand News