logo

धनबाद : सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थक भिड़े, जमकर हुई गोलीबारी और बमबारी

सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थक भिड़े, जमकर हुई गोलीबारी और बमबारी

घनबाद:

धनबाद के झरिया कतरास मोड़ पर गोलीबारी और बमबारी की घटना सामने आई है। यहां सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों ने जमकर गोलीबारी और बमबारी हुई है। दर्जनों बम और गोली से पूरा इलाका दहल गया है। जमकर चली बम गोली,तलवार और पत्थर से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए धनबाद के जलन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि 2 दिन पूर्व रघुकुल समर्थन बीजेपी में शामिल हुए थे। जिस कारण गुस्साए लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटनास्थल से 5 जिंदा बम,तलवार और खोखा बरामद किया है।