रामगढ़:
महाजनी आंदोलन में शहीद दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) के पिता सोना सोबरन सोरेन (Sona Sobran Soren) का शहादत दिवस 27 नवंबर (रविवार) यानी आज है। इसे लेकर गोला व बरलंगा के लुकैयाटांड़ स्थित स्मारक स्थल भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) और उनके पिता व राजसभा सांसद शिबू सोरेन भी शामिल होंगे। इसके अलावा कई विधायक,मंत्री और शामिल अन्य समर्थक शहीद सोना सोबरन को श्रद्धांजलि देंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। डीसी और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
लुकैयाटांड़ स्थित स्मारक स्थल स्मारक शहीद मैदान,स्टेज की रंगाई पुताई कर आकर्षक तरीके से सजाया गया है। समारोह स्थल पर आमलोगों के लिए प्रवेश पूरी तरीके से प्रतिबंधित किया गया है। सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस व मेडिकल की टीम तैनात की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल से उनके पैतृक गांव तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।