logo

रांची : हेमंत सोरन ने खुद को बचाने के लिए नहीं, बल्कि पत्नी को सीएम बनाने के लिए बुलाई बैठक- रघुवर दास

raghuwar_das2.jpg

रांची:
झारखंड की राजनीतिक परिस्थति लगातार बदल रही है। मुख्यमंत्री आज ED कार्यलय में पेश होंगे। ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। मगर ईडी कार्यालय जाने से पहले जहां हेमंत सोरेन UPA विधायक दल की बैठक करेंगे। वहीं, मीडिया से भी मुखातिब होंगे। सीएम अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करेंगे। राज्य में हो रहे सियासी बदलाव के बीच विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है। सीएम के मीडिया को संबोधित करने के लेकर पूर्व सीएम रघुवर दास (Raghubar Das) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) सरकार अपने काले कारनामे के कारण आज मुसीबत में है। मुख्यमंत्री ने पद पर रहते हुए पत्थर का खदान लिया। साथ ही साथ अपने विधायक मंत्री को भी दिलाया। सीएम अपने बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी पत्नी को सीएम बनाने के लिए विधायकों की बैठक बुलायी है।


इस सरकार में जनता खुद को सुरक्षित नहीं मान रही
चाईबासा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रघुवर दास ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली है। तब से ही राज्य की जनता खुद को सुरक्षित नहीं मान रही है। राज्य में भ्रष्टाचार, भय और आतंक के कारण झारखंड की जनता आक्रोशित है। भाजपा की आक्रेाश रैली में लोगों का आक्रोश देखने को मिला। बहुत जल्द इसका अंत होने वाला है। जब से हेमंत को अवैध खनन के मामले में ईडी का समन मिला है। इस मामले में सीएम के बयान के बाद असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

आंदोलनकारी का बेटा तो डरपोक है
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी सीएम पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि आंदोलनकारी का बेटा तो डरपोक है? मुख्यमंत्री पद की गरिमा के विपरीत कुछे उल जुलूल बकवास करते रहते हैं? कल का इंतज़ार। इसके साथ उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री जी ने अपना मुख्य काम छोड़ बाकि हर एक काम किया जिस से राज्य बर्बाद हो, मुख्यमंत्री जी का बार-बार ईडी का सामना ना करने की वजह हम सभी अच्छे से जानते है। जल्द वास्तविकता आपके और हमारे सामने होगी। सत्यमेव जयते।


हेमंत सोरेन एक-एक को देख लेने की धमकी पर उतर गये
वहीं मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने तीखी टिप्पणी की है। ट्विट कर उन्होंने कहा कि धांस देने की आदत से मन नहीं भरा, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक-एक को देख लेने की धमकी पर उतर गये हैं। मरांडी ने कहा कि किस-किस को और कहां-कहां देखियेगा हेमंत जी।