logo

कैबिनेट मीटिंग के बाद दुमका जाएंगे सीएम चंपई सोरेन, आलमगीर भी होंगे साथ

जााल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री की अगुवाई में कैबिनेट की पहली बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों नेता दुमका जाएंगे। दुमका में पार्टी की बैठक के साथ-साथ उनकी राहुल गांधी से मुलाकात होगी जो भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में झारखंड पहुंच चुके हैं। इससे पहले चंपई सोरेन बापू वाटिका गये। वहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं उनके साथ आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता भी थे। इसके बाद तीनों बिरसा चौक गये वहां भी माल्यार्पण किया गया। मंत्री चंपई सोरेन ने पहली कैबिनेट की बैठक के बाद खुद कहा कि वह राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे।