logo

पहली बार कोड लॉक के साथ सील किये गये JSSC-CGL के पश्नपत्र, केंद्र पहुंचने के बाद दिया गया सिक्योरिटी कोड

jssc22.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
इस बार JSSC-CGL की परीक्षा को लेकर प्रशासन काफी गंभीर है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने कई कड़े कदम उठाए हैं। JSSC-CGL की परीक्षा में पहली बार पश्नपत्र के बाक्स को कोड वाले ताले से बंद किया गया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि पश्नपत्र लीक ना हो। पहली पाली में पश्नपत्र बाक्स परीक्षा केंद्र पहुंचे उसके बाद ही सिक्योरिटी कोड उपलब्ध कराया गया। वहीं दूसरी और तीसरी पाली के पश्नपत्र को सीलबंद बक्से में रखा गया था। उसकी चाबी को लिफाफा में डालकर परीक्षा केंद्रों में भेजा गया, जिसे परीक्षा शुरू होने से पहले खोला गया। 

इस बात की जानकारी DC राहुल कुमार सिन्हा और SSP चंदन कुमार ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र को कचहरी स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया था। रूम में प्रश्नपत्रों की निगरानी CCTV के माध्यम से की जा रही थी। इसका सीधा प्रसारण JSSC और जिला कंट्रोल रूम में किया जा रहा था। साथ ही DC ने यह भी बताया कि शनिवार को रांची के 135 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर पुस्तिका को जमा किया गया। रविवार को 136 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है। इसे भी कड़ी निगरानी के बीच आयोजित किया जा रहा है।


 

Tags - झारखंड न्यूज JSSC-CGL पश्नपत्र लीक सिक्योरिटी कोड Jharkhand News Question Paper Leak Security Code