logo

CM हेमंत ने प्रेस सलाहकार अभिषेक की माता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

pintu_mom1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिन्टू की माता का निधन हो गया है। झामुमो ने आधिकारिक रूप से यह जानकारी दी है कि अभिषेक प्रसाद की माता विमला देवी का निधन आज हुआ। उनकी अंतिम यात्रा पैतृक निवास शिवपुरी से निकाली जाएगी। जानकारी के मुताबिक वह काफी समय से बीमार चल रही थीं।  उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। अभिषेक प्रसाद के आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें नमन किया। इसके साथ ही सीएम उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT