logo

पर्यावरण दिवस : CM हेमंत ने वन भवन में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत, कहा- प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता 

CM_ENVIRONMENT_DAY.jpg

रांची 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज रांची स्थित फारेस्ट ऑफिस कॉम्प्लेक्स, डोरंडा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया गया था। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और वृक्षारोपण की महत्ता पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और हरित विकास ही झारखंड की प्राथमिकता है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट के माध्यम से जनता को बधाई देते हुए लिखा, "विश्व पर्यावरण दिवस पर आज रांची स्थित वन भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ। सभी को इस अवसर पर बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।" कार्यक्रम में राज्य की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की,  राज्यसभा सांसद महुआ माजी और सिल्ली विधायक अमित महतो समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News hemant Soren on World Environment day hemant Soren News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News