logo

शीतकालीन सत्र : सदन में बोले सीएम हेमंत -जो नौजवान चाहेगा, मेरी सरकार उसी रास्ते पर चलेगी, चिंता ना करें, आपका भविष्य मेरी प्राथमिकता

hemant_soren_sadan.jpg

रांची:
नौकरी की मांग को लेकर सड़क पर आंदोलनरत युवाओं को सदन के जरिये सीएम हेमंत सोरेन ने संदेश दिया है। कहा है कि नौजवान जो चाहेगा, मेरी सरकार उसी रास्ते पर चलेगी। आप चिंता ना करें, आपका भविष्य मेरी सरकार की प्राथमिकता है। उम्र सीमा, फॉर्म फी दुबारा नहीं लगना जैसे जो भी बाधाएं युवाओं के भविष्य के बीच में आएगी, उसका समाधान करूंगा। पहले भी मेरी सरकार ने फॉर्म फी को मात्र 50 रुपया किया था। सीएम ने कहा कि हर हाल में विधि सम्मत जो युवाओं के हित में होगा, उसपर काम करेंगे। राज्य के युवा भविष्य की चिंता में जगह जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं। नियुक्ति नीति रद्द होने की खबर के बाद से ही मैं और मेरी सरकार चिंतित है। वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रहा हूँ। 

आंदोलन कर रहे युवाओं से मिला प्रतिनिधिमंडल

सीएम ने सदन में कहा कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं की चिंता है. इसलिए आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजा। जिसमें  मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ विधायक लंबोदर महतो, विनोद सिंह, दीपिका पांडेय और सुदिव्य सोनू शामिल थे।

रेलवे, बैंक और आर्मी को केंद्र ने किया बर्बाद

सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले युवा सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी की उम्मीद में रहते हैं। सरकारी नौकरियों के लिए भी रेलवे, आर्मी और  बैंक में निर्भरता सबसे अधिक है। लेकिन केंद्र ने इन विभागों का क्या हाल रखा है। पूरा देश देख रहा है।