logo

जमशेदपुर : CM हेमंत सोरेन ने वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

cm9.jpg

जमशेदपुर:
वीर शहीद निर्मल महतो (Nirmal Mahto) की आज 72वीं जयंती है। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने जमशेदपुर के उलियान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta),चंपई सोरेन (Champai Soren) सहित कई लोग मौजूद रहें। इसके साथ ही उनके परिजनों से भी मुलाकात की।


 

 झारखंड राज्य के लिए कई वीरों ने शहादत दी 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि  गुरुजी के नेतृत्व में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कई वीरों ने अपने शहादत दी थी। आज हम उन शहीदों के सपनों के झारखंड का निर्माण करने का काम कर रहें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य आंदोलन के वीर- शहीदों को पूरा सम्मान और अधिकार देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। शहीदों के परिजनों/ आश्रितों को पेंशन के साथ नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण समेत कई अन्य सुविधाएं देने का निर्णय लिया है।

 हर वर्ग और तबके के उत्थान और विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं 

सीएम ने आगे कहा कि यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़े, गरीब, किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें आच्छादित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हमारे राज्य के आंदोलनकारियों ने सामंतवाद के खिलाफ आंदोलन कर अपने बातों को रखा, उसी प्रकार आज हमें वंचितों, शोषितों, असहाय, गरीब एवं समाज के पिछड़े वर्ग के हक अधिकार के लिए अपने आवाज को बुलंद करना है।

सीएम ने किया ट्वीट
सीएम ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा है कि झारखंडी माटी के वीर सपूत, महान झारखंड आंदोलनकारी, समस्त राज्यवासियों के आदर्श और प्रेरणाश्रोत अमर वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर शत-शत नमन। वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें! झारखंड के वीर शहीद अमर रहें! जय झारखंड!

अर्जुन मुंडा ने किया नमन
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर लिखा है कि झारखंड आंदोलन के महानायक श्रद्धेय वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।

 

शहीद निर्मल महतो अमर रहें

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा कि शहीद निर्मल महतो अमर रहें। जमशेदपुर में वीर शहीद निर्मल महतो जी की जयंती के अवसर पर उनके समाधि स्थलमुख्यमंत्री @HemantSorenJMM  के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया!

चंपई सोरोन ने जयंती पर किया याद
मंत्री चंपई सोरोन ने ट्वीट कर लिखा है कि झारखंड के वीर सपूत, हम सभी के प्रेरणा-स्त्रोत, महान आंदोलनकारी, शहीद निर्मल महतो जी की जयंती पर शत शत नमन।