डेस्क:
सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी जिलों में बीते 8 साल से संविदा आधारित पद पर कार्यरत ई-डिस्ट्रिक मैनेजर को सेवा विस्तार का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने इन्हें 2 वर्ष का अवधि विस्तार दिया है। गौरतलब है कि जिला स्तर पर ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अहम भूमिका निभाते हैं।

जिलों में डिजिटल कार्यों के कर्ता-धर्ता
ये जिलों में किए जा रहे डिजिटल कार्यों के कर्ता-धर्ता हैं। समग्र उद्देश्य के साथ ई-डिस्ट्रिक मैनेजर स्थआनीय स्तर पर ई-डिस्ट्रिक सेवाओं को सुनिश्चित करते हैं और उपायुक्त की सहायता करते हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गये अवधि विस्तार से जिला स्तर पर डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवा से जुड़े कार्यों को भी रफ्तार मिलेगी।