रांची:
सीएम हेमंत सोरेन ने हजारीबाग बस हादसे में मृत सिख समुदाय के 7 श्रद्धालुओं के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष (Chief Minister Relief Fund) से तीन -तीन लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा है। इस मौके पर गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद थे। बता दें कि 17 सितंबर 2022 को गिरिडीह जिले से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही बस हजारीबाग जिले के टाटीझरिया स्थित सिवाने नदी पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी।

इन्हें मिली सहायता राशि
मुख्यमंत्री ने दिवंगत रणवीर कौर सलूजा के आश्रित हरवंश सिंह, दिवंगत हरमीत सिंह के आश्रित जीवन सिंह, दिवंगत भूपेंद्र सिंह सेवक की आश्रित पत्नी सुजेन्द्र कौर, दिवंगत अमृतपाल सिंह की आश्रित माता राजेंद्र कौर, दिवंगत जगजीत सिंह के आश्रित पुत्र इंद्रजीत सिंह, दिवंगत कमलजीत कौर के आश्रित पति अजिंद्र सिंह और दिवंगत रविंद्र कौर के आश्रित पति अजीत सिंह को सहायता राशि प्रदान की इस मौके पर गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद थे।