logo

परिजनों के साथ पैतृक गांव नेमरा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, बाहा पर्व में होंगे शामिल 

nemra.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बाहा पर्व में शामिल होने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देर रात अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे है। सीएम अपने परिजनों के साथ पहुंचे है। यहां वह समाज के लोगों के साथ बाहा पर्व में भाग लेंगे। सीएम के वहां पहुंचने से गांव में खुशी का महौल है। वहीं गांव के लोग काफी खुश है। पूजा की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। बता दें कि  हेमंत सोरेन हर साल होली के दूसरे दिन अपने पैतृक गांव पहुंचते हैं। यहां सीएम लोगों से मिलते हैं और जोहार स्थान में आयोजित वाहा पूजा में शामिल होते हैं।


तैयारियां लगभग पूरी
मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मां रूपी सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य भी नेमरा पहुंचे हैं। सीएम के नेमरा आने पर गांव के लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज लोटा-पानी के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पहुंचने पर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने जोहार स्थान जहां पूजा होनी है उसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। लोगों के पूजास्थल की साफ-सफाई की। बता दें कि नेमरा जोहार स्थान पर पाहन श्याम लाल सोरेन गांव वालों के साथ-साथ सीएम को भी बाहा की पूजा करवाएंगे।


अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पौधा देखकर किया स्वागत
वहीं मुख्यमंत्री के पहुंचने के लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। खुद रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कमाल कमान संभाली है। मुख्यमंत्री के आगमन पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पौधा देखकर उनका स्वागत किया।