logo

रामगढ़ उपचुनाव : चितरपुर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

cm_sabha_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) रामगढ़ विधानसभा (Ramgarh Byelection) उपचुनाव में UPA प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रचार प्रसार कर रहे है। गुरुवार यानि आज सीएम रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड में सभा को संबोधित करेंगे। सीएम महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो (Bajrang Mahto) के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में महागठबंधन के कई नेता भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। वहीं सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। बता दें कि सीएम 19 फरवरी यानि रविवार को गृह प्रखंड गोला से अपनी चुनावी प्रचार की शुरूआत की थी।