logo

महाशिवरात्रि 2023 : पहाड़ी मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, शिव बारात में हुए शामिल

shiv_barat_cm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
महाशिवारात्रि को लेकर पहाड़ी मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ा है। हर साल की तरह इस साल भी शिवरात्रि पर बड़े ही धूमधाम से शिव बारात निकाली जा रही है। इसी क्रम में सीएम हेमंत सोरेन पहाड़ी मंदिर पहुंचे और शिव बारात में शामिल हुए। बता दें कि पिछले दो सालों से कोरोना के कारण शिव बारात का रंग थोड़ा फीका पड़ गया था लेकिन इस साल से फिर धूमधाम से बारात निकाली जा रही है। 


विश्वनाथ मंदिर पिस्का मोड़ जाएगी बारात
मंदिर प्रबंधन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से दिन के दो बजे बारात निकाली गई। हर साल की तरह मुख्यमंत्री बारात में शामिल होने पहुंचे। इसके साथ ही सीएम ने भगवान भोलेनाथ का आर्शिवाद भी लिया। बारात में तांडव नृत्य, ढोल और नगाड़ों के अलावा कई झांकियां भी शामिल है। यहां से बारात गाड़ीखाना चौक,अपर बाजार और शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक से होते हुए वापस महावीर चौक, रातू रोड होते हुए विश्वनाथ मंदिर पिस्का मोड़ पहुंचेगी। जहां बारात का स्वागत किया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT