logo

सीएम हेमंत सोरेन आज रामगढ़ उपचुनाव के लिए भरेंगे हुंकार, गोला में सभा को करेंगे संबोधित

cm_sabha.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) रामगढ़ विधानसभा (Ramgarh Byelection) उपचुनाव में UPA प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए 19 फरवरी यानी आज गोला में सभा कर प्रचार करेंगे। जानकारी के अनुसार सीएम का कार्यक्रम गोला के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय (SS Plus Two High School) गोला फुटबॉल मैदान में होगा। यहां से सीएम रामगढ़ उपचुनाव में महागठबंधन की जीत की हुंकार भरेंगे। सीएम महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो (Bajrang Mahto) के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। वहीं सीएम के आने को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।  शनिवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा,एसपी पीयूष पांडे के अलावा झामुमो और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। बताया गया है कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में तीन से चार दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभा करेंगे। सभा की तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है।

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पांचवां उप चुनाव
बता दें कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद झारखंड में पांचवां उप चुनाव रामगढ़ में हो रहा है। इससे पूर्व हुए चार उप चुनावों में एनडीए को हार का सामना करना पड़ा है। जिन क्षेत्रों में उप चुनाव हुए थे, उनमें दुमका, मधुपुर, बेरमो और मांडर विधानसभा उप चुनाव शामिल हैं।