रांची:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार (Your plan Your government Your door) कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामगढ़ पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन चितरपुर प्रखंड स्थित रजरप्पा स्टेडियम में किया गया था। सीएम ने यहां कुल 4,616.26 लाख रूपये के 146 योजनाओं का शिलान्यास (Foundation stone of 146 schemes laid) किया। 25,598.47 लाख रूपये की 106 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने 2,813,18 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण (Distribution of assets among the beneficiaries) किया। वहीं,6,456 किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना (Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana) का लाभ दिया।

सरकार किसान, श्रमिक, महिलाएं, युवाओं एवं सभी जरुरतमंदों के साथ खड़ी
अबतक आपकी सरकार ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 31 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त कर 20 लाख से अधिक आवेदनों का निष्पादन कर दिया है। यह बातें सीएम ने लोगों का संबोधित करते हुए कहा। सीएम ने आगे कहा कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। वर्ष 2021 में भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया था। इस वर्ष फिर से इसका आयोजन हो रहा है। एक माह के लिए यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। लेकिन एक माह के बाद भी लोगों को लाभाविंत करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्हें योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। राज्य गठन के बाद पहली बार उत्साह का माहौल है। सरकार किसान, श्रमिक, महिलाएं, युवाओं एवं सभी जरुरतमंदों के साथ खड़ी है। सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की है।

केंद्र सरकार ने नहीं किया पेंशन को यूनिवर्सल
मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है। कहा कि राज्य के जरूरतमंद लोगों को पेंशन देने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है। लेकिन केंद्र सरकार ने ना पेंशन को यूनिवर्सल किया गया और ना ही पेंशन की राशि में बढ़ोतरी हुई। ऐसे में आपकी सरकार ने अपने बलबूते सभी जरूरतमंद को पेंशन देने का कार्य किया। भारत सरकार ने राज्य सरकार से आर्थिक मदद के लिए अनुरोध किया था। लेकिन राज्य को उसका अधिकार नहीं मिला। जबकि केंद्र के पास राज्य की करोड़ों की राशि बकाया है।
शिक्षा को लेकर सरकार गंभीर
मुख्यमंत्री ने कहा सीएम सारथी योजना का लाभ राज्य के छात्रों को जल्द मिलेगा। इंजीनियरिंग, लॉ समेत अन्य विषयों में पढ़ाई करने के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की परिकल्पना सरकार ने की है।जिसके जरिए कम ब्याज पर सरकार उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग करेगी। मॉडल स्कूल को सरकार निजी स्कूल के तर्ज पर विकसित कर रही है।

छात्राओं ने किया आभार प्रकट
कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते मुख्यमंत्री स्कूली छात्राओं के पास गए। उनसे उनका हाल जाना। स्कूली छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री नेतस्वीर खिंचवाई। सभी छात्राओं ने मुख्यमंत्री को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ देने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव के. श्रीनिवासन, उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पियूष पाण्डे, छात्र -छात्राएं, सखी मंडल की बहनें,किसान एवं लाभुक उपस्थित थे।