द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) रामगढ़ विधानसभा (Ramgarh Byelection) उपचुनाव में UPA प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रचार प्रसार कर रहे है। बुधवार यानि आज सीएम रामगढ़ के दुलमी प्रखंड के बाजार टांड में सभा को संबोधित करेंगे। सीएम महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो (Bajrang Mahto) के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में महागठबंधन के कई नेता भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। वहीं सीएम के आने को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। बता दें कि सीएम 19 फरवरी यानि रविवार को गृह प्रखंड गोला से अपनी चुनावी प्रचार की शुरूआत की थी।

11 उपचुनाव में 10 उपचुनाव हमने जीते हैं
गोला में चुनावी प्रचार के दौरान सीएम ने कहा है कि झारखंडियों को उनकी ताकत का एससास दिलाना पड़ता है। डबल इंजन की सरकार तब यह लोग भी नेता थे, ये आजसू के लोग भी मंत्री बनकर बैठे हुए थे। उस समय से लेकर आज तक 11 उपचुनाव हुए। 2015 से लेकर आज तक। डबल इंजन की सरकार में भी उपचुनाव हुआ। अभी हमारी सरकार में भी चार उपचुनाव हुआ। 11 उपचुनाव में हम 10 उपचुनाव जीते हैं और वह लोग एक। वो भी गोड्डा का उप चुनाव जीता है। मैं तो दावा के साथ कहता हूं कि ये रामगढ़ उपचुनाव भी हम ही जीतेंगे। मैं आपको 200% कह देता हूं कि आप लोग लिख लीजिए इस बार बजरंग महतो भारी से भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। यह ठेकेदारों का पार्टी, व्यापारियों का पार्टी, शोषण करने वाला आदिवासियों का, दलितों का, पिछड़ों के लिए काम करेंगे।

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पांचवां उप चुनाव
बता दें कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद झारखंड में पांचवां उप चुनाव रामगढ़ में हो रहा है। इससे पूर्व हुए चार उप चुनावों में एनडीए को हार का सामना करना पड़ा है। जिन क्षेत्रों में उप चुनाव हुए थे, उनमें दुमका, मधुपुर, बेरमो और मांडर विधानसभा उप चुनाव शामिल हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT