रांची:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) आज धनबाद दौरे (Dhanbad Visit) पर रहेंगे। यहां गोविंदपुर में झारखंड सशस्त्र पुलिस (Jharkhand Armed Police) यानि जैप 3 के परेड ग्राउंड पर IRB 9 गिरिडीह के जवानों का प्रशिक्षण पूरा होने के अवसर पर फाइनल परेड का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री करीब 12 बजे धनबाद पहुंचेगे। सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीसी और धनबाद एसएसपी ने रविवार शाम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया था।

183 महिलाएं समेत 512 जवान
इस पासिंग आउट परेड को लेकर जैप 3 के कमांडेंट आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस परेड में 183 महिलाएं समेत 512 जवान शामिल हो रहे हैं। 215 दिनों की बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह पारंपरिक समारोह आयोजित किया गया है।

करीब 3 घंटे धनबाद में रहेंगे सीएम
तय कार्यक्रम के अनुसार परेड ग्राउंड में आयोजित इस पासिंग आउट परेड में सीएम बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर नए रंग-रूट को सलामी देंगे। इसके अलावा वहां पौधारोपण सहित कई अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। गोविंदपुर झारखंड सशक्त बॉल जैप 3 के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वह यहां से रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री धनबाद में करीब 3 घंटे रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे के करीब गोविंदपुर जैप 3 के ग्राउंड पहुंचेंगे। वहीं कैंपस से सटे मैदान में सीएम के आगमन के लिए हेलीपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री रांची से सीधे उड़ान भरेंगे और यहां उतरेंगे। फिर यहां से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे।