द फॉलोअप डेस्क
सीएम हेमंत सोरेन पांच अप्रैल यानि कल को 172 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इसका कार्यक्रम रिम्स सभागार में होगा। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सरकार के अपर सचिव जय किशोर प्रसाद ने नियुक्त सभी चिकित्सकों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड/वैध पहचान पत्र/परीक्षा प्रवेश पत्र की छायाप्रति के साथ दिन के 10.30 बजे उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT