रांची:
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) सोमवार 17 अक्टूबर को बोकेरो जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम (Apakee Sarakaar Apake Dvaar Program) में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान आम लोगों के बीच वह कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे (Will lay the foundation stone and inaugurate many schemes)। इसकी जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो (Jagannath Mahto) ने दी।

जगन्नाथ महतो ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक
बोकारो परिसदन में मंत्री जगन्नाथ महतो ने पार्टी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक की। इस बैठक में प्रखंड से लेकर केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहें। मंत्री ने सभी को मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी दी। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ताओं को इस पर काम करने का निर्देश दिया।

ऑन द स्पॉट लोगों की समस्या करने का समाधान
जगन्नाथ महतो ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं वहां के लोगों को सौगात देकर आते हैं। वह किसी से कुछ लेकर नहीं जाते। उन्होंने सरकार की कामयाबी को गिनवाते हुए कहा कि जब से यह सरकार आई है ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए ब्लॉक का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है,लेकिन इससे पहले उन्हें अपने काम के लिए दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता था। उन्होंने कहा की सर्वजन पेंशन,विधवा पेंशन सहित अन्य योजनाओं से लोगों को पूरी तरह से आच्छादित कराने की योजना राज्य सरकार की है। लोगों को पेंशन का सीधा लाभ मिले इसके लिए ऑन द स्पॉट लोगों की समस्या का समाधान करने का मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश भी दिया गया है।