द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी मंगलवार, 2 सितंबर को सहायक आचार्य, पीजीटी शिक्षकों और लैब सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन स्थित नए सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चयनित अभ्यर्थी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
