logo

विपक्षी एकता की मुहिम का हिस्सा बनेंगे सीएम हेमंत, 12 जून को पटना की बैठक में होंगे शामिल

0733.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा के खिलाफ देश भर की विपक्षी पार्टियों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए बिहार के
सीएम नीतीश कुमार मुहिम चला रहे हैं। इसके तहत विभिन्न राज्यों के सीएम व विपक्षी पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। विपक्षी एकजुटता को दिखाने के लिए 12 जून को पटना में एक बैठक करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में देश भर के राज्यों के विपक्षी दलों के प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं। इस बैठक में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो झामुमो की ओर से बैठक में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी सहमति दे दी है।


हेमंत से रांची में मिल चुके हैं नीतीश
देश भर में विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के तहत बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीते दिनों रांची आए थे। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ रांची पहुंचे नीतीश ने सीएम हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी। सीएम हेमंत को अपनी मुहिम की जानकारी देते हुए विपक्षी एकता की रणनीतियों पर चर्चा की थी। 10 मई 2023 को हुई इस मुलाकात के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नीतीश कुमार को गार्जियन बताया था। उन्होंने कहा कि हम नई पीढ़ी के राजनीतिक सिपाही हैं। हमें इनसे बहुत कुछ सीखना है।


20 विपक्षी दल के नेता हो सकते हैं बैठक में शामिल

नीतीश कुमार की ओर 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में देश भर से 20 विपक्षी दल के नेता शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी बैठक में शामिल हो सकते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N