logo

CM ने जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली मुन्नी, पार्वती समेत चार महिलाओं को किया सम्मानित

cm_samnit.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जल जीवन मिशन, जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मुखिया  मुन्नी देवी, पंचायत समिति सदस्य पार्वती देवी, वार्ड समिति सदस्य पूजा देवी और पार्वती देवी को सम्मानित किया। बता दें कि इन महिलाओं में से पावत्री देवी और मुन्नी देवी को राष्ट्रपति ने भी सम्मानित किया है।

दूसरों को भी जागरूक और प्रेरित करें 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल के बिना जिंदगी की कल्पना नही की जा सकती है । ऐसे में जल संरक्षण आज की नितांत जरूरत है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आप  जल संरक्षण और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए अभियान चलाएं और दूसरों को इससे जोडें।  क्योंकि, सामूहिक प्रयास से ही इसमें कामयाबी हासिल कर सकते हैं । 

दिल्ली में किया गया था सम्मानित

बता दें कि हमार गांव हमार जिम्मेदारी का बेहतर प्रदर्शन से कोडरमा जिला को जल शक्ति अभियान के तहत कैच दा रैन में जरगा पंचायत के कंझाटांड के पार्वती देवी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम में मरकच्चो के आर्कोसा गांव की पूजा देवी को सम्मान मिला।  दिल्ली के विज्ञान भवन में 5 मार्च को राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू द्वारा कैच दा रैन के लिए पार्वती देवी और जल शक्ति मंत्रालय के माननीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम के लिए पूजा देवी को सम्मानित किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT