logo

एकलव्य बालिका विद्यालय का सीएम ने किया निरीक्षण, बच्चों से जानें की क्या बात

1725.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्‌डा के तसरिया, सुंदरपहाड़ी स्थित एकलव्य बालिका आवासीय विद्यालय में मल्टीपरपस ऑडिटोरियम की आधारशिला सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को रखी। इस मौके पर उन्होंने स्कूल भवन और यहां उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने यहां पढ़ रही बालिकाओं से सीधा संवाद किया। बालिकाएं भी अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर खुले दिल से पढ़ाई -लिखाई से संबंधित बातें साझा की। मुख्यमंत्री ने बच्चियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें, आपकी पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी।

कोचिंग का खर्च भी सरकार उठाएगी
सीएम ने कहा कि शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार लगातार कदम उठा रही है। छात्राओं से कहा कि आपके लिए सरकार ने छात्रवृत्ति की राशि में भी बढ़ोतरी कर दी है। आप मेडिकल-इंजीनियरिंग आदि की तैयारी करना चाहते हैं तो उसके लिए भी सरकार आर्थिक सहयोग दे रही है। इतना ही नहीं
यूपीएससी, जेपीएससी, एसएससी बैंकिंग और रेलवे जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं के अलावा मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पर जो खर्च आएगा, उसे भी सरकार देगी। इसके अलावा विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार शत-प्रतिशत आर्थिक सहयोग दे रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT