द फॉलोअप डेस्क
राजधानी के रेडिसन ब्लू में जी-20 बैठक शुरू हो गई। इस बैठक में शामिल होने आए डेलीगेट्स के साथ औपचारिक मुलाकात कर सीएम हेमंत सोरेन ने उनका परिचय प्राप्त किया। वहीं, शाम में झारखंडी संस्कृति की सुगंध से होटल रेडिशन ब्लू महक उठी। दरअसल जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों को झारखंड की संस्कृति से रूबरू कराया गया। झारखंड के कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य से यहां की संस्कृति से विदेशी मेहमानों को परिचित कराते हुए शानदार प्रस्तुति दी।

विदेशी मेहमानों ने खूब सराहा
कार्यक्रम की शुरुआत लोक नृत्य से की गई। छऊ, पाइका, अखरा और मुंडारी करम नृत्य सहित नागपुरी झूमर से आत्मविभोर किया। जिसे विदेशी मेहमानों ने काफी सराहा। उसके बाद मांदर, नगाड़ा और करताल की त्रिवेणी में कुडुख भाषा में गाए गए गीत आकर्षण का केंद्र बने। नंद नायक की टीम की बेहतरीन प्रस्तुति पर मेहमानों ने खूब तालियां बजाईं। देर शाम तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मद्धिम रोशनी के बीच विदेशी मेहमानों सहित देश के गणमान्य लोग मौजूद थे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT