logo

सरायकेला : सीएम ने तितिरबिला जाहेरथान व दुर्गा मंदिर में की पूजा अर्चना

787.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खतियानी जोहार यात्रा (Khatiani Johar Tour) के दूसरे चरण के तहत सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) सरायकेला पहुंचे। यहां उन्होंने तितिरबिला जाहेरथान में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पाहनों ने मुख्यमंत्री एवं उनके साथ आए अतिथियों को विधिवत पूजा कराया। इससे पहले ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से नृत्य गान कर स्वागत किया। मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक दशरथ गागराई, विधायक सविता महतो के अलावा जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, सीएम ने सरायकेला के गोपबंधु चौक स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की। राज्य की जनता के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा उन्होंने सरायकेला में स्वतंत्रता सेनानी और साहित्यकार गोपबंधु दास जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कल जमशेदपुर में है कार्यक्रम
खतियानी जोहार यात्रा के तहत सरायकेला के बाद सोमवार की शाम को ही जमशेदपुर जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। 31 जनवरी को सीएम जमशेदपुर के गोपाल मैदान में खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम रोड शो और सभा भी करेंगे सीएम यहां शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी की सौगात देंगे। सुबह करीब 10 बजे सुनारी एयरपोर्ट से जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा की शुरुआत (Jamshedpur-Kolkata air service started) करेंगे। वहीं 11 बजे जुगसलाई ओवरब्रिज (Jugsalai Overbridge) का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद कलमा डीबीएमएस में पूर्वी सिंहभूम सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए सभी विभागों को जानकारी दे दी गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT