द फॉलोअप डेस्क
सीएम को पत्र लिखकर पढ़ाई की मदद मांगने वाले अंकित को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद मदद पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि बोकारो के गोमिया स्थित बड़की पुन्नु निवासी अंकित कुमार को मैट्रिक के बाद की पढ़ाई के लिए मदद करने के लिए सीएम से गुहार लगाई थी। जिसपर सीएम ने संज्ञान लेते हुए बोकारो डीसी को उसे हरसंभव मदद पहुंचने का आदेश दिया।जिसकी प्रकिया शुरू हो गई है। साथ ही, उसके परिजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से भी आच्छादित भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को उपयुक्त बोकारो ने बताया कि अंकित कुमार एवं उसके परिजनों से संपर्क कर लिया गया है। अंकित के उज्ज्वल भविष्य को लेकर जिला प्रशासन सजग है। सभी कल्याणकारी योजनाओं से अंकित के परिजनों को अच्छादित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सीएम ने लिया संज्ञान
इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर उपायुक्त बोकारो को मामले की जांच कर अंकित की पढ़ाई के लिए हरसंभव सरकारी सहायता पहुंचाने औऱ अंकित के परिवार को जरूरी सभी योजनाओं से जोड़ते हुए भी सूचित करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई में गरीबी बाधा न बने, इसके लिए सरकार हर स्तर पर कई योजनाएं लेकर आयी है।
.@BokaroDc कृपया उक्त मामले की जांच कर अंकित बेटे को पढ़ाई हेतु हरसंभव सरकारी सहायता पहुंचाते हुए सूचित करें। साथ ही अंकित के परिवार को जरूरी सभी योजनाओं से जोड़ते हुए भी सूचित करें।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 31, 2023
पढ़ाई में गरीबी बाधा न बने इसके लिए सरकार हर स्तर पर कई योजनाएं लेकर आयी है।@Jagarnathji_mla https://t.co/u2gCBB383a
क्या है मामला
बता दें कि बोकारो निवासी अंकित कुमार पढ़ाई में काफी होनहार है। उसने मैट्रिक परीक्षा 2022 में करीब 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जिसमें वह गोमियो विधानसभा में 1st, बोकारो में 3rd और झारखंड में नौवा स्थान हासिल किया था। इस बात की जानकारी अंकित ने ट्वीट करके दी। उसने इस पत्र में एक डाला जिसमें लिखा था कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह आगे की पढ़ाई करने में असमर्थ है। पिता शारीरिक रूप से कमजोर हैं। मां मजदूरी करके घरवालों का पेट भरती थी। लेकिन मजदूरी करने वाली मां का वाहन दुर्घटना में हाथ-पैर टूट गया। जिससे पूरे परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रह है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT