logo

पश्चिमी सिंहभूम : सीएम अनुसूचित जनजाति आवासीय की संध्या वंदना में हुए शामिल, लिया जायजा, कमियों पर जतायी नाराजगी

e14f2608-0770-4ee1-a4b3-d30d6673e652.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाईबासा पहुंचे जहां वह अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय द्वारा किए जा रहे संध्या वंदना में शामिल हुए। सीएम हेमंत सोरेन ने इस दौरान अनुसूचित जनजाति आवासीय का जायजा लिया। साथ ही होस्टल में रह रही बालिकाओं से होस्टल के रख रखाव के बारे में भी जाना। सीएम ने बालिकाओं के लिए बन रहे भोजन का भी निरिक्षण किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय के पुनर्निमाण कार्य में किसी तरह की खामी न रहे। बच्चे -बच्चियां राज्य का भविष्य है। इन्हें गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ सरकार की योजनाओं और सुविधाएं मिले, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में यहां उपलब्ध सुविधाओं को भी देखा। उन्होंने  इस क्रम में शौचालय, कैंटीन, बिजली, सभाकक्ष, क्लासरूम आदि का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य में शौचालय की व्यवस्था को बेहतर करने का निर्देश दिया। वहीं, बिजली बिजली आपूर्ति के वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया। यही नहीं सीएम ने संध्या वंदना में शामिल छोटे छोटे बच्चों को भी दुलार व प्यार किया।

ये भी पढ़ेंझारखंड के तीन जिलों में 17 मॉडल स्कूल की होगी स्थापना

सीएम ने साफ-सफाई को देख कर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक मुफासिल थाना चाईबासा पहुंचे और महिला थाना का निरीक्षण किया। थाने की साफ-सफाई को देख कर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने हाजत का निरीक्षण के क्रम में कहा कि यहां जो भी कैदी रखे जाएं उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि थाना में जब्त किए गए गाड़ियों का उचित प्रबंधन करें।वहां पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने पूरे पुलिस थाना का निरीक्षण भी किया,  केस फाईल के पन्ने पलट पलट केस नपटारे का भी जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले- सीएम

इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत सिमडेगा पहुंचे। सीएम ने कहा कि सरकार की योजनाएं कागजों और फाइलों पर सिमटी ना रहे। इसके लिए हम जिला भ्रमण कार्यक्रम पर निकले हैं,  ताकि योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ले सके। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले, इस पर सरकार विशेष जोर दे रही है। इसी कड़ी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के मार्फत आपके दरवाजे पर जाकर ना सिर्फ आपकी समस्याओं का समाधान किया गया बल्कि योजनाओं से भी जोड़ने का काम हुआ । यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सिमडेगा विधायक श्री भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी , गुमला विधायक श्री भूषण तिर्कीउपायुक्त सिमडेगा आर रॉनीटा, पुलिस अधीक्षक सिमडेगा सौरभ उपस्थित रहे।