logo

Jharkhand : खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण में आज गिरीडीह में सभा को संबोधित करेंगे सीएम

cm12.jpg

रांची:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण शुरुआत हो चुकी है। आज सीएम का कार्यक्रम गिरिडीह में है। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय गिरिडीह दौरे पर मंगलवार शाम को ही पहुंच गए हैं। उनके साथ मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी हैं। गिरिडीह में सीएम का स्वागत विधायक सुदिव्य सोनू व गांडेय विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद ने किया। सीएम के आगमन को लेकर जेएमएम कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।  वहीं गिरिडीह के लोग भी सीएम के आगमन से काफी खुश है। आज सीएम का कार्यक्रम झंडा मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है।पिछले दो दिनों से प्रशासनिक अधिकारी लगातार कार्यक्रमस्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।

 1 बजे झंडा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे सीएम
खतियानी जोहार यात्रा के तहत झंडा मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ जेएमएम जिला कमेटी ने भी पूरी तैयारी कर ली है। सीएम सुबह 10 बजे चौताडीह मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र और कस्तूरबा गांधी विद्यालय निरीक्षण करने जाएंगे। उसके बाद करीब 11 बजे नगर भवन में कोडरमा और गिरिडीह के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे झंडा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसके बाद करीब शाम 4 बजे सीएम रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए गिरिडीह शहर और झंडा मैदान में जेएमएम के झंडे से पाट दिया गया है। 


जिलाध्यक्ष को अधिकारियों ने रोका, हुआ हंगामा
बता दें कि खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत सीएम ने मंगलवार को कोडरमा से की थी। वहां से शाम को ही सीएम गीरीडीह के लिए रवाना हो गए। रात को मुख्यमंत्री ने परिसदन भवन में विश्राम किया। ऐसे में वहां सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त थी। इसी व्यवस्था की जानकारी लेने जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह,कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता वहां पहुंचे लेकिन उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। इस बात को लेकर हंगामा हो गया। बता दें कि यहां पर अन्य लोगों को भी रोका गया।