logo

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का सीएम को मिला न्योता

vidhansabha12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में प्रभारी सचिव, झारखंड विधानसभा के सैयद जावेद हैदर ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने आगामी 22 नवंबर को आयोजित होने वाले "झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ समारोह" में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

झारखंड के बहादुर पुलिसकर्मियों और जवान होंगे सम्मानित

22 नवंबर 2000 को पहली झारखंड विधानसभा का गठन हुआ था। हर साल इस दिन भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है। इस साल भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी उत्कृष्ट विधायक को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद देश की सीमा पर और नक्सल अभियान में शहीद और शांतिकाल में वीरता प्राप्त झारखंड के बहादुर पुलिसकर्मियों और जवान सम्मानित किए जाएंगे। साथ ही राज्य के खिलाड़ियों और 10वीं, 12वीं समेत अन्य शैक्षणिक संस्थान के टॉपर छात्र-छात्राएं सम्मानित होंगे। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले राष्ट्रपति पदक से सम्मानित और चंद्रयान-3 मिशन में भूमिका निभाने वाले राज्य के वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कई पुस्तकों का विमोचन होगा।

जावेद अली करेंगे परफॉर्म

इस बार बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम को महफिल सजाने की जिम्मेदारी मिली है। दोनों ही अपने सुरों से अतिथियों को झुमाएंगे। हास्य का तड़का डालने के लिए रविंद्र सोनी को बुलाया गया है। सभी कलाकार 23 नवंबर की शाम परफॉरमेंस देंगे। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N