logo

थाने को थाना रहने दो, कबाड़खाना मत बनाओ..लग रहा हार्डवेयर की दुकान हैः हेमंत सोरेन

hemant_soren_angry.jpg

चाईबासाः 
सिमडेगा में खतियानी जोहार यात्रा खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाईबासा पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री मुफस्सिल थाने का निरीक्षण करने गये थे। थाने का नजारा देखकर सीएम काफी नाराज हुए। उन्होंने कहा कि थाने को थाना बनाकर रखो कबाड़खाना नहीं। यह थाना कम लग रहा है और हार्डवेयर की दुकान ज्यादा। यह सारी बातें उन्होंने एसपी आशुतोष शेखर से कहीं। थाना परिसर में मोटरसाइकिल व अन्य पुराने वाहनों को देखकर सीएम काफी नाराज हो रहे थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूछा कि इतनी पुरानी गाड़ियों को जमा करके क्यों रखे हो। इन सभी को थाने से हटाओ। थाने को साफ सुथरा रहने दो। ऐसा लग रहा है आप लोग हार्डवेयर की दुकान है। अगर आम आदमी को इतनी बड़ी जगह दुकान लगाने के लिए मिल जाए तो वह अच्छा रोजगार कर लेंगे। 


कोर्ट में ले जाकर रख दो गाड़ियां  
इस पर एसपी ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह सब गाड़िया कोर्ट में लंबित मामलों की वजह से यहां पड़ी हैं। जब तक उनका फैसला नहीं हो जाता मजबूरी है हमें इन गाड़ियों को रखना पड़ता है। जिन लोगों का केस खत्म होते जाता है उनको उनका गाड़ी दे दिया जाता है।  इस पर सीएम ने कहा कि इतनी बड़ी जगह पर पुलिस सिर्फ कबाड़ को वर्षों तक संभाल कर रख रही है। कोर्ट में जगह है तो वही ले जाकर इन गाड़ियों को रख दो। 4-5 हजार के केस में 5-5 लाख की गाड़ी सड़ रही है