logo

रांची : संविधान दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन- शोषित और वंचितों के हक-अधिकार का आधार है संविधान

hemant16.jpg

रांची:
संविधान दिवस (Constitution Day) हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। आज ही के दिन आजाद भारत को एक संविधान मिला था। 26 नवंबर 1949 को, संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने संविधान दिवस के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।


एक किताब नहीं ग्रंथ समान है संविधान
सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि सदियों से शोषित रहे लोगों की आवाज है संविधान,वंचितों के हक-अधिकार का आधार है संविधान, देश की एकता और अखंडता का सार है संविधान,सिर्फ एक किताब नहीं ग्रंथ समान है संविधान, संविधान दिवस के शुभ अवसर पर सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। जय बिरसा। जय भीम। जय झारखंड