logo

रांची : प्रकाश पर्व के अवसर गुरुनानक स्कूल पहुंचे सीएम, गुरुग्रंथ साहिब में टेका मत्था

cm_prakesh.jpg

रांची:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) गुरुनानक जयंती के अवसर पर पीपी कंपाउंड रांची स्थित गुरुनानक स्कूल (Guru Nanak School at PP Compound Ranchi) पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां गुरुनानक देव के "553वें प्रकाश उत्सव" कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरुग्रंथ साहिब के स्थापना स्थल पर मत्था टेका और राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


गरीब-जरूरतमंद लोगों के बीच मजबूती के साथ खड़ी है सरकार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और पवित्र दिन है। आज के इस पवित्र दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। मुझे भी आज इस परिसर में गुरुग्रंथ साहिब के स्थापना स्थल पर मत्था टेकने का मौका मिला है। वैसे तो इस अवसर पर मैं यहां कई बार आ चुका हूं। वैश्विक संकट कोरोन संक्रमण काल तथा अन्य विकट परिस्थितियों में सिख समुदाय गरीब-जरूरतमंद लोगों के बीच मजबूती के साथ खड़ी रही है। इनका सहयोग लोगों को हमेशा मिलता है। राज्य सरकार सिख समुदाय के साथ सदैव खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं गुरुनानक देव जयंती पर आज उन्हें नमन करता हूं। 
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, सचिव गगनदीप सिंह सेठी, ज्योति सिंह मथारू, परमजीत सिंह टिंकू, रणजीत सिंह हैप्पी, प्रो. हरविंदर वीर सिंह,ऋषि छाबड़ा, हरप्रीत जग्गी,रणवीर सिंह भूपेंद्र सिंह,त्रिलोचन सिंह,जसप्रीत नागी, हरविंदर वेदी, हरगोविंद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के श्रद्धालु उपस्थित थे।


553वां प्रकाश पर्व आज
सतगुरु गुरुनानक देव का आज 553वां प्रकाश पर्व है। पर्व का उल्लास हर ओर बिखरा पड़ा है। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा ने गुरुनानक स्कूल परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण किया है। इसी पंडाल में विशेष दीवान सजेगा। पंडाल में श्रद्धा बरसेगी। लंगर का आयोजन किया गया है। हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। महिला और पुरुष साध संगत के बैठने के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गयी है।