रांची:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) आज सपरिवार माता छिन्नमस्तिका के दर्शन के लिए पहुंचे। सीएम ने शक्तिपीठ रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका के दर्शन (Darshan of Maa Chhinnamastika in Rajarappa) कर समस्त झारखंडवासियों के स्वस्थ जीवन, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम के पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन,उनकी माता और पत्नी कल्पना सोरेन और उनके बच्चे भी मौजूद थे। मंदिर के मुख्य पुजारी ने पूरी विधि विधान से पूजा संपन्न करवाई। पूजा करके जब सीएम बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से बात की। बता दें कि सीएम के आगमन को लेकर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

रजरप्पा मंदिर से हमारा खास लगाव
मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि रजरप्पा हमारा घर है। इसी ब्लाक में हमारी जन्मस्थली भी है। सौभाग्य से मां रजरप्पा का आर्शावाद हमेशा हम पर रहा है। बता दें कि हेमंत सोरेन का पैतृक गांव रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित नेमरा में है। इसलिए रजरप्पा मंदिर से उनका खास लगाव रहा है। वह हर साल मां छिन्नमसितिके के दर्शन करने पहुंचते हैं और नये साल पर राज्यवासियों की खुशिहाली के लिए कामना करते हैं।

साल 2022 में सीएम 1 जनवरी को ही दर्शन के लिए पहुंचे थे
साल 2022 में सीएम 1 जनवरी को ही दर्शन के लिए पहुंचे थे लेकिन इस बार वय्सत शेडयूल के कारण नहीं पहुंच सके। इसलिए आज समय निकालकर वह पूरे परिवार के साथ मंदिर पहुंचे औऱ पूर्जा अर्चना की। थोड़ी देर उन्होंने मंदिर परिसल कर भ्रमण भी किया। आज वह हेलीकॉपटर से पहुंचे थे, मंदिर में पूजा खत्म करने के बाद वह रांची के लिए निकल गये। साल 2023 की शुरूआत हो गई है और ऐसे में हम सपरिवार आज मां के दर्शन को पहुंचे थे। राज्यवासियों को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रजरप्पा आगमण पर रजरप्पा पुलिस द्वारा सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थीं। यहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की गई थी। आम लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा गया था।