logo

रांची : सरस मेला में खरीदारी करने पहुंची CM की पत्नी कल्पना सोरेन, कहा- पति के साथ शॉपिंग मुश्किल

kalpana_soren_2.jpg

रांची:

सरस मेला का आज आखिरी दिन है। मेला में आज काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी आज सरस मेला में खरीदारी करने पहुंची थी। वह अपनी सहेलियों के साथ मेले में पहुंची थी। कल्पना सोरेन मेले में बिना सुरक्षा के पहुंची थी। न ही उनके साथ कोई बॉडीगार्ड था और न ही कोई फोर्स उसके आसपास मौजूद थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने वहां के कारीगरों की तारीफ की। साथ ही मेला के आयोजकों को बधाई भी दी।


सीएम सोरेन के आना संभव नहीं
मीडिया ने उनसे पूछा की सीएम हेमंत सोरेन के आपके साथ क्यों नहीं आए तो उन्होंने मुस्काराते हुए कहा कि उनके साथ आना संभव नहीं है। उनके साथ आने पर इतने आराम से खरीदारी नहीं हो पाती। वैसे भी सब जानते है कि औरते चाहती है कि उन्हें खरीदारी करते वक्त कोई हड़बड़ी न हो। कोई उन्हें कुछ न बोले। सिक्योरिटी साथ नहीं होने पर पर किए सवाल पर उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी लेकर आते है तो लोगों को भी दिक्कत होगी। आज आखिरी दिन है। काफी संख्या में लोग यहां आज आए है। इसलिए उन्हें कोई दिक्कत न हो और हम भी आराम से घूम सकें। 


जानकारी लेने में क्या खराबी
उनसे मीडिया ने जब पूछा कि आप बारीकी से कपड़ों की खरीदारी और उसकी जानकारी ले रही रही हैं। इन सारी चीजों के बारे में आपको क्या कहना है। उन्होंने कहा है कि ये लोग इतनी दूर से आए हैं, यहां केवल कारीगरी दिखाने आए हैं। अगर आपके सामने कोई ऐसा इंसान खड़ा है जिसके पास उस चीज के बारे में ज्यादा जानकारी है। क्योंकि हमें हम बस एक खरीदार हैं। अगर हम उस चीज के जानकारी उनसे ले लेते हैं तो इसमें क्या खराबी है।