रांची:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने 17 नवंबर यानि कल पूछताछ के लिए बुलाया है। ताजा जानकारी के अनुसार सीएम ईडी कार्यलय रोड शो करते हुए जाएंगे। इसे लेकर तैयारियां चल रही है। बता दें कि सीएम ने 16 नवंबर को पूछताछ के लिए ईडी से गुहार लगाई थी,जिसे ईडी ने खारिज कर दिया था।

दूसरी बार भेजा समन
ईडी ने अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरी बार समन भेजा था। ईडी ने 17 नवंबर 2022 को रांची के ईडी ऑफिस में इन्हें पेश होने को कहा था। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजकर 3 नवंबर 2022 को पेश होने को कहा था, लेकिन सीएम ने 15 नवंबर तक अपने व्यस्त कार्यक्रम और विधि विशेषज्ञों से राय लेने का हवाला देते हुए तीन हफ्ते का समय मांगा था।

सीएम ने दी थी चुनौती
ईडी की ओर से सीएम को समन भेजे जाने पर झामुमो कार्यकर्ता काफी नाराज दिखे थे। राज्य के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सीएम आवास पहुंचे थे। यहां ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई थी. सीएम ने खुले मंच से ईडी से मिले समन को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर उन्होंने कोई गुनाह किया है, तो समन क्यों भेजते हो। पूछताछ क्यों करते हो। सीधे गिरफ्तार करके दिखाओ।