logo

रांची : सूखा राहत और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर आज CM करेंगे समीक्षा बैठक

cm13.jpg

रांची:
झारखंड में सूखा राहत और लॉ एंड ऑर्डर सहित अन्य योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी विभागों के आला अधिकारियों, जिलों के डीसी, एसपी के साथ समीक्षा होगी। जानकारी के अनुसार इस बैठक में सूखा राहत और लॉ एंड ऑर्डर के अलावा राज्य में चल रही कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में निपटाई गई शिकायतें, राजस्व संग्रह, सुओ-मोटो ऑनलाइन म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और जीएम लैंड की स्थिति, जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने की स्थिति आदि से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री लेंगे।