logo

खतियानी जोहार यात्रा  : आज सरायकेला में सभा को संबोधित करेंगे सीएम सोरेन

cm_khaitani1.jpg

रांची:
खतियानी जोहार यात्रा (Khatiani Johar Tour) दूसरे चरण के तहत आज सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) सरायकेला जाएंगे।  मुख्यमंत्री 12 बजे से 3 बजे तक सरायकेला-खरसावां में रहेंगे। वहां बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 1:15 बजे से 3 बजे तक शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई। सीएम को आने को लेकर सुरक्षा के पुख्या इंतजाम किए गए है। यहां सभा संबोधन करने के बाद सीएम शाम करीब 6 बजे जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। 

ये भी पढ़:-राज्यपाल को दुबारा भेजेंगे 1932 का विधेयक, बोले मंत्री जगरनाथ महतो


बेहतर कनेक्टिविटी की सौगात देंगे
31 जनवरी को सीएम जमशेदपुर के गोपाल मैदान में खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम रोड शो और सभा भी करेंगे सीएम यहां शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी की सौगात देंगे। सुबह करीब 10 बजे सुनारी एयरपोर्ट से जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा की शुरुआत (Jamshedpur-Kolkata air service started) करेंगे। वहीं 11 बजे जुगसलाई ओवरब्रिज (Jugsalai Overbridge) का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद कलमा डीबीएमएस में पूर्वी सिंहभूम सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए सभी विभागों को जानकारी दे दी गई है। 


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सीएम का कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है। अलग-अलग जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के लिए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपनी तैनाती स्थल पर घंटे से पहले पहुंचेंगे। इसके साथ ही सीएम के प्रस्थान के पहुंचने का आधे घंटे बाद तक अधिकारी वहीं रहेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT