logo

झारखंड में ठंड ने दी दस्तक, 20 को बारिश की आशंका

winter_starts.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मौसम का मिजाज तेजी से रहा है। राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम को झारखंड के कई जिलों में ठंड महसूस होने लगी है। लेकिन दिन में आसमान साफ होने के कारण धूप खिली होती है। मौसम विभाग के अनुसार 11 अक्टूबर से लेकर अबतक तापमान में 4 डिग्री गिरावट आई है। वहीं विभाग द्वारा 20 अक्टूबर को बारिश की आशंका जताई गई है। अगर इसी तेजी से तापमान में गिरावट आई तो लोगों को जल्द ही रजाई और कंबल निकालना पड़ सकता है।

 
कांके में 16.5 डिग्री तापमान किया गया दर्ज 
राज्य में ठंड का अहसास होने लगा है। 11 अक्टूबर की तुलना में न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री नीचे गिरा है। कई इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा भी होने लगा है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं राज्य के अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 31.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक है। मंगलवार को कांके में 16.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जबकि शहरी क्षेत्र में यह 18.6 डिग्री रहा।  शहर के तापमान से कांके और आसपास का तापमान करीब 2 डिग्री नीचे आ गया है।


सर्दी जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी
वहीं मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण सर्दी जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इस बदलते मौसम में आपको अपना ध्यान रखना जरूरी है। हवा बढ़ती ठंडक का अहसास कराने लगी है। जानकारी हो कि आमतौर पर ठंड की दस्तक हो जाती है। लेकिन इस बार कम बारिश होने के कारण आसमान में बादल छाए रह सकते है। लोगों को जल्द की रजाई कबंल निकालने पड़ सकते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N