logo

Jharkhand : काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं राज्यभर के समाहरणालय कर्मी

kala_billa.jpg

रांची:

झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (Jharkhand Ministerial Employees Union) द्वारा 28 सूत्री मांग (28 point demand) को लेकर सरकार को पत्र समर्पित किया गया है। संघ द्वारा कहा गया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाएगी तब तक राज्यभर के सभी समाहरणालय कर्मी काला बिल्ला लगाकार काम करेंगे। यदि सरकार इसपर भी उनकी बात नहीं मानेंगे तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

4 दिसंबर को राज्यस्तरीय बैठक का होगा आयोजन
संघ के प्रवक्ता मो.अनवर अंसारी,सह प्रवक्ता पंकज कुमार और प्रनेश मिंज ने कहा कि सरकार को 28 सूत्री मांग पत्र समर्पित कर दिया गया है। संघ द्वारा 10 नवंबर तक काला बिल्ला कार्य सतत रूप से जारी रहेगा। यदि सरकार काला बिल्ला कार्यक्रम के समाप्ति तक 28 सूत्री मांग के संदर्भ में कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो 4 दिसंबर 2022 को हमारे द्वारा प्रस्तावित राज्यस्तरीय बैठक की जाएगी। इस बैठक में मांग नहीं माने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जाएगा।

 कैंडल जलाकर प्रार्थना सभा आयोजित कर चुके कर्मचारी
संघ द्वारा कहा गया कि सरकार का ध्यान अपने ओर करने के लिए राज्य के सभी कर्मी अपने-अपने जिला मुख्यालय में महात्मा गांधी,बाबा साहब आंबेडकर,भगवान बिरसा मुंडा,महानायक सिद्धू-कान्हू,महानायक नीलाम्बर-पीताम्बर आदि की प्रतिमा के समझ कैंडल जलाकर प्रार्थना सभा आयोजित कर चुके हैं।