logo

कोडरमा में कंटेनर और टेम्पो में टक्कर, 2 महिलाओं की मौत

िोतूह2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
कोडरमा जिले के मदनगुंडी के पास गुरुवार की दोपहर कंटेनर और टेंपो की जोरदार टक्कर हुई। जिसमें  टेंपो सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान जहीना खातुन 50 वर्ष पति लियाकत अंसारी निवासी मदनगुंडी चंदवारा व पार्वती देवी 67 वर्ष पति स्व बैजनाथ पांडेय निवासी उरवां के रूप में हुई है।घायल चालक की पहचान बैजनाथ यादव (45), ग्राम कांको ओपी डैम के रूप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तिलैया से टेम्पो से सभी उरवां की तरफ जा रहे थे। तभी  मदनगुंडी के पास एक कंटेनर की टक्कर से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच कर घायल को कोडरमा सदर अस्पताल भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 


कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार मदनगुंडी के पास एनएचएआई के द्वारा चयनीत एजेंसी आरकेएस के द्वारा फोरलेन चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। यहां ओवरब्रिज के आगे सड़क फोरलेन से अचानक टू लेन में तब्दील हो जाती है। इस वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर को टेंपो (नंबर जेएच-02बीएन-9404) पर सवार दो महिलाएं तिलैया से पेंशन का पैसा लेकर उरवां की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर (नंबर बीआर-01जीएच-8627) ने टेंपो को सीधे टक्कर मार दी। 


हिरासत में लिया आरोपी को 
घटना की जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती, थाना प्रभारी अरविंद कुमार व अन्य मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कंटेनर चालक संतोष चौधरी जो पटना सिटी गुलजार बाग का रहने वाला है उसे हिरासत में ले लिया है। 

Tags - Koderma news Koderma latest news Koderma updateKoderma news