logo

गुमला : दोदांग गांव के पास टैंकर और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर, 20 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर मौत

accident_new.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के दोदांग गांव के समीप सड़क दुर्घटना में लगभग 20 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खेतों में काम कर रहे लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार युवक गुमला की ओर से आ रहा था वहीं विपरीत दिशा से जा रहे टैंकर से आमने-सामने भिड़ंत हुई जिससे घटना घटी। घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। वहीं युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जिसके बाद घाघरा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घाघरा पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को बरामद कर थाना ले आई है। थानेदार पुनीत मिंज ने बताया कि मृतक के मोबाइल पर एक मिस कॉल आया था। उक्त नंबर पर थाना प्रभारी के द्वारा कॉल किया गया और घटना की जानकारी देते हुए पता पूछने पर पता चला कि मृतक पनसों ग्राम निवासी दुर्गेश उरांव है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था।


 

Tags - latest Accident News Accident Updates latest News jharkhand Updates latest Accieent News latest Jharkhand News Jharkhand News Accident news Accident in gumla