logo

झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक, 68वां सीपीए सम्मेलन 05 से 12 अक्टूबर को बारबाडोस में

vd.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा में आज, शुक्रवार 25 जुलाई को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की कार्यकारिणी की बैठक विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई। रवीन्द्रनाथ महतो ने झारखंड से सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रतिनिधिमंडल के संबंध में बैठक में चर्चाएं कीं। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के आगामी सम्मेलन के संबंध में उन्होंने जानकारी दी कि 05 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक सीपीए का 68वां सम्मेलन बारबाडोस में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में झारखंड विधानसभा से जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के संबंध में कार्यकारिणी की बैठक में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नवीन जयसवाल, दशरथ गगराई, नीरा यादव, अनन्त प्रताप देव तथा प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा सह सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा माणिकलाल हेम्ब्रम उपस्थित रहे।

 

Tags - jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand updates latest jharkhand news jharkhand Updates jharkhand News updates