द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के बिस्टुपुर स्थित कार्यालय में जमकर हंगाम हुआ। कार्यलय के सामने कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पूर्वी सिंहभूम की जिला अध्यक्ष ऊषा यादव ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को सड़क पर घसीटा।

कांग्रेस प्रभारी डॉ अजय के ऊपर त्रिपुरा में हुए हमले का प्रदर्शन कर रहे थे कार्यकर्ता
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रभारी डॉ अजय के ऊपर त्रिपुरा में हुए हमले और महगांई को खिलाफ सांसद विद्युत वरण महतो के कार्यलय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो बजट को लेकर प्रेस कॉन्फेंस कर रहे थे। इस दौरान वहां भाजपा नेता भी मौजूद थे। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ता वहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इसी बीच दोनों पार्टियों में झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई।