logo

कांग्रेस ने किया अमित शाह का पुतला दहन, कहा- अडाणी को बचाने की कवायद में बौखला गई केंद्र सरकार

1187.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री मोदी के मित्र अडाणी को बचाने एवं सच्चाई को छुपाने की क़वायद में केंद्र सरकार पूरी तरह बौख़ला गई है। अडाणी मामले पर राहुल गांधी के सवालों से प्रधानमंत्री बुरी तरह से घबराए हुए हैं। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा साझा किये गए अपने दर्द एवं समस्याओं के विषय में
45 दिनों बाद दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी के घर जाकर पूछताछ की कारवाई मोदी सरकार की कायराना एवं तानाशाही रवैया को दर्शाता है। इसके विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिला मुख्यालय में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी तदाद में दिल्ली पुलिस के द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई करवाई को लेकर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। रांची में भी रांची महानगर कांग्रेस एवं रांची ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक पर अमित शाह का पुतला दहन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, अमरेन्द्र सिंह, डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो शामिल हुए।

अडाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस का सहयोग किया लेकिन अचानक से इतनी बड़ी तादाद में दिल्ली पुलिस उनके घर पर पहुंचती है मानो कोई अपराधी को पकड़ने जा रही है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी उनके घर पर जाकर अच्छे तरीके से भी बात कर सकते थेराहुल गांधी अपने घर से भाग नहीं जाते। उन्होंने अमित शाह से सवाल किया कि क्या आपके पुलिस के पास कोई वारंट था। आप सिर्फ अडाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए अडाणी को बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं। भारत जोड़ों यात्रा के समापन को 45 दिन हो गए, लगातार बातें होती रही हैं और राहुल गांधी संसद में बयान देते रहे हैं अगर गृहमंत्री एवं दिल्ली पुलिस सीरियस होती तो जब कश्मीर से राहुल वापस लौटे थे उसके दूसरे ही दिन उनसे पूछताछ होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना दिल्ली में हर रोज होती रहती है। मगर दिल्ली पुलिस व गृहमंत्री अमित शाह चुप्पी साधे हुए रहते हैं। दिल्ली में जो भी घटनाएं इस तरह की घटती हैं आज तक गृहमंत्री अमित शाह का इस पर बयान नहीं देते है। आज पता नही अचानक क्या हो गया कि जो भी देश में अड़ाणी के खिलाफ बात करेगा उसको इस तरह से स परेशान करेंगे।

गृह मंत्रालय का खुफिया विभाग फेलियर है
राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी से पूछताछ ही करनी थी तो दो-तीन अधिकारी के साथ जाकर उनके घर पर पूछताछ कर लेते। इतनी बड़ी तादाद में पुलिस बल के साथ जाने की जरूरत क्या थी। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर थे तो उनके साथ गृह विभाग के स्पेशल ब्रांच के लोग भी थे। उनको तो पल-पल की जानकारी मिलती ही होगी तो उस समय उन्होंने क्यों नहीं पता कर लिया। राजेश ठाकुर का कहना है कि इसका मतलब यह है कि गृह मंत्रालय का खुफिया विभाग फेलियर है। 45 दिन के बाद उनको होश आती है कि अडाणी खतरे में है इसलिए इस तरह की कार्रवाई करनी चाहिए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT