logo

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कल गुमला-लोहरदगा में होगी बैठक

2026.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस जुटी है। संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला संगठन, प्रखंड एवं मंडल संगठन  सत्यापन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर स्वयं सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी 3 जून को गुमला एवं लोहरदगा जिला के बैठक में भाग लेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया की जिला समितियों के पुनर्गठन के उपरांत संबंद्ध जिला में प्रखंड कमिटी एवं मंडल कमिटी का भी गठन किया गया हैl पूरे प्रदेश में जिला प्रखंड एवं मंडल समितियों में लगभग 30 हजार पदाधिकारियों का चयन किया गया। अब वार्ड एवं बूथ स्तर पर स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक बूथों पर दस यूथ का चयन किया जा रहा हैl

8 जिलों का कर चुके हैं दौरा
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया की प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय के मार्गदर्शन में निरंतर सभी जिलों में बैठकों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का अबतक आठ जिलों का दौरा संपन्न हो चुका है। आगामी चुनाव के मद्देनज़र हर सीट पर अपनी मजबूत तैयारी करनी है।  कल गुमला एवं लोहरदगा के विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की भी शामिल होंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N