logo

मांडर उपचुनाव : 11वें राउंड में कांग्रेस 11245 वोटों से आगे

SHILPI_NEHA3.jpg

रांचीः
मांडर उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से ही जारी है। 11वें राउंड में शिल्पी नेहा तिर्की 11245 वोटों से आगे हैं। बता दें कि पिछले 8 राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की हीं आगे थीं। केवल दूसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर आगे थीं। पहले राउंड में भी कांग्रेसी आगे थी। 11 वे राउंड में बीजेपी को 38574 वोट मिले हैं कांग्रेस को 49819 वही देव कुमार धान को 15923 वोट मिले हैं। दसवें राउंड में 44836 वोट मिले थे जबकि बीजेपी को 34158 वहीं देव कुमार धान को 14802 वोट मिले थे। नौवें  राउंड में कांग्रेस को 39166 वोट मिले हैं बीजेपी को 31369 वोट मिले हैं वही एआईएमआईएम को 13493 वोट मिले हैं। आठवें राउंड में कांग्रेस को 33945 वोट मिले थे बीजेपी को 27860 वोट मिले थे। वहीं ए आई एम आई एम को 11704 वोट मिले थे। सातवें राउंड में कांग्रेस को 29574 वोट मिले थे जबकि बीजेपी को 24617 वोट मिले थे वहीं देव कुमार धान को 10244 वोट मिले थे। उम्मीद लगाई जा रही है कि दोपहर 1 से 2 बजे तक यह साफ हो जाएगा कि मांडर का ताज किसके सिर सजेगा। कुल 21 राउंड की मतगणना होगी। इसके लिए 21 टेबल बने हैं। 

 

मतगणना के लिए कुल 21 टेंबल 
 14 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला तीन हॉल मतगणना के लिए कुल 21 टेंबल बनाए गए है।  पंडरा में बनाये गये स्ट्रांग रूम से इवीएम को बाहर निकाल कर मतों की गिनती की जा रही है। बता दें कि 23 जून को मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। उपचुनाव में 60.65 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में साढ़े तीन लाख मतदाताओं ने 14 प्रत्याशियों को वोट दिया है। 433 बूथों पर मतदान हुआ था।