logo

रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की स्थिति मजबूत, हमारी जीत पक्की- बंधु तिर्की

bandhu6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ उपचुनाव के लिए सारी पार्टियां जमकर पचार प्रसार कर रही है। हर कोई अपनी पार्टी की उपलब्धियों और विपक्षी पार्टी की गलतियां गिनवाने में लगा है। इसी  बीच झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि आगामी रामगढ़ उपचुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो की स्थिति बहुत ही मजबूत है। इस उपचुनाव के बाद एक बार फिर से यह साबित हो जायेगा कि हेमंत सोरेन सरकार झारखंड और यहां के लोगों के हित में सही दिशा में सकारात्मक कार्य कर रही है।


गठबंधन उम्मीदवार को जीत जरूर मिलेगी
बंधु तिर्की ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार केवल और केवल अपनी बातों से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उसे किसी भी हाल में झारखंड में सफलता नहीं मिलेगी। रामगढ़ उपचुनाव में भी अबतक के प्रत्येक उपचुनाव की तरह ही गठबंधन उम्मीदवार को जीत जरूर मिलेगी और कांग्रेस प्रत्याशी भारी अंतर से विजय प्राप्त करेंगे।


विरोधियों को किसी भी रूप में सफलता नहीं मिलेगी
बंधु तिर्की ने कहा कि विधायक के रूप में अपने कार्यकाल के 3 वर्षों के दौरान ममता देवी ने क्षेत्र के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से निडरता के साथ उल्लेखनीय और महत्वपूर्ण काम किया। लेकिन विरोधियों को यह परिस्थिति रास नहीं आयी जिसके कारण साजिश के तहत उन्हें फंसा दिया गया। तिर्की ने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र के मतदाताओं से कुछ भी छुपा नहीं है। जिस प्रकार से बजरंग महतो की उम्मीदवारी को आगे कर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। उसे देखते हुए यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि विरोधियों को किसी भी रूप में सफलता नहीं मिलेगी।


सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सघन प्रचार प्रसार किया
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपने सघन चुनाव प्रचार के दौरान बंधु तिर्की ने दोहाकातु, दुलमी, गोला, चितरपुर, चुटुपालु, पोघरा, इचातु, उरबा सहित अनेक क्षेत्रों में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सघन प्रचार प्रसार किया। आम लोगों को यह बताया कि वे अपने संवैधानिक अधिकार के तहत मताधिकार का उपयोग जरूर करें। अपना बेशकीमती मत का उपयोग उस कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में करें। जो उनके सुख-दुःख में सदैव से उनके साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT